नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। विदेश नीति हो या फिर देश के मुद़दे सभी मामलों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बेहतर तरीके से निपटाया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सरकार की बदनाम करने के लिए कभी जामिया कराते हैं तो कभी जेएनयू और सीलमपुर में हिंसा भड़काते हैं। यह लोग कुछ लोगों के इशारे पर काम कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। यह बातें सोमवार को महरौली विधानसभा क्षेत्र में थैला वितरण करने के दौरान भाजपा नेता आजाद सिंह (BJP Leader Azad Singh) ने कहीं। वह दिसंबर माह से लगातार क्षेत्र में गुड और कपड़े के थैलों का वितरण कर रहे हैं।

इस बीच उन्हें जनता का भरपूर समर्थन और प्यार भी मिल रहा है। आजाद सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। इस बीच उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से आगामी चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगा, साथ ही वादा किया कि अगर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें मौका दिया तो वह उनके हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे ।
गुड़ व थैला वितरित किए जाने के दौरान आजाद सिंह ने लोगों को भाजपा की नीतियों व जनहित के कार्यों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही राजधानी का वास्तविक विकास कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनधिकृत कालोनियों को नियमित किए जाने के रूप में राजधानी की 1731 अनधिकृत कालोनियों के 40 लाख लोगों को लाभ पहुंचाया है। इसमें महरौली विधानसभा क्षेत्र की भी सैंकडों कालेनियों मे रहने वाले हजारों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर क्षेत्र की जनता ने सेवा का मौका दिया तो महरौली की बिजली, पानी, सड़क और पार्क तक की सभी समस्याओं का समाधान कराके दूंगा।

उहोंने कहा कि क्षेत्र की जनता यह बेहतर तरीके से जानती है कि यदि कोई राजनीतिक दल विकास की सोच रखता है तो वह सिर्फ भाजपा है। सोमवार को गुड़ व थैला वितरित करते समय क्षेत्र रजोकरी क्षेत्र की जनता से आजाद सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद भी लिया। इस बीच यहां पर एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि बेटा मेरा आशीर्वाद तेरे साथ है, महरौली की जनता तुम्हारे साथ है क्योंकि सुख-दुख में तुम जनता के साथ हो। यहां बता दें कि आजाद सिंह तीन दशक से महरौली विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए जनहितकारी कार्यों में जुटे हैं।
वर्ष 1991 में भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता लेकर उन्होंने समाजसेवा का सफर शुरू किया था। इस बीच 1994 में सदस्य राज्य परिषद बनाए गए।
इसके बाद संगम विहार के मंडल अध्यक्ष का दायित्व 1997 से 2004 तक संभाला। वहीं 2004 में उन्हें युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया था। इस पद पर उन्होंने एक मजबूत कार्यकर्ता के रूप में समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इसके बाद पार्टी ने महरौली जिले के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी और 2007 में उनकी समाज के प्रति सच्ची लगन और मेहनत का जज्बा देखते हुए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
इसके बाद 2009 में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2013 में पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। आजाद सिंह ने बताया कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने के साथ ही। उन्होंने महरौली क्षेत्र की जनता की समस्याओं के प्रति हमेशा ध्यान दिया है। जनता की समस्याओं के लिए लडऩा ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा महरौली विधानसभा को राजधानी की आदर्श विधानसभा बनाने का उनका सपना है। इसे हर हाल में वह पूरा करेंगे, इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि महरौली की जनता ने भी उन्हें पूरा साथ मिल रहा है।
(Azad Singh) जेएनयू जैसी हिंसा को अंजाम देकर देश को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग

No comments:
Post a Comment